अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी में हुई खारुन मैया की आरती

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर।  खारुन नदी के किनारे महादेव घाट पर सोमवार को खारुन आरती की गई। महादेवघाट शंक और घंटों की ध्वनि से गूंज उठा। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस आरती का आयोजन किया। इसमें हटकेस्वरनाथ मंदिर के पुरजरी और नैविक संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के जिला संयोजक राहुल वर्मा ने बताया कि इसी के साथ संगठन ने रोज  शाम आरती करने का निर्णय लिया है। आरती छत्तीसगढ़िया भाषा में की जाएगी।

See also  92 नक्सलियों को ढेर करने वाले जांबाज अफसर को शौर्य चक्र से राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित