अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए हादसा

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 4 की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, हादसा सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी के पास हुआ। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक ढाबे पर खाना खाने गए थे और लौटते समय तेज रफ्तार ट्रेलर पहले एक अन्य ट्रेलर से टकराया। इसके बाद वह गलत दिशा में आ गया और सामने से स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे और अनमोल लहरे, देवेंद्र मिरी के नाम की पुष्टि हुई है। हादसे में घायल शिक्षक चंद्रप्रकाश रात्रे को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रवाना...