अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ मौसम

छत्तीसगढ़: तय तारीख से 2 दिन पहले ही पहुंच सकता है मानसून, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर गुड न्यूज है। प्रदेश में अपने तय समय से पहले ही मानसून पहुंच सकता है। यदि स्थिति अनुकूल रही तो प्रदेश में दो-तीन दिन पहले ही मानसून आ सकता है। सामान्यत: 10 जून को बस्तर में मानसून पहुंचता है। ऐसे में यदि मानसून की स्थिति अनुकूल रही, तो 2 दिन पहले ही बस्तर में माससून पहुंच सकता है। वहीं यदि मानसून कमजोर पड़ा, तो आने में देरी भी हो सकती है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में मानसून को लेकर अच्छी खबर है। प्रदेश में अपने तय समय से पहले ही मानसून पहुंच सकता है। केरल में समय से 3 दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। दूसरी ओर प्रदेश में प्री मानसून एक्टीविटी जारी है।

See also  20 दिन बाद भी परिजनों का बयान नहीं ले पाई पुलिस : शहजाद खुदखुशी केस