अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

ज़मीन विवाद को लेकर हवा में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर:  राजधानी के रविनगर में बुधवार सुबह ज़मीन विवाद पर फायरिंग हो गई। एक पक्ष विवादित ज़मीन का सीमांकन करने पहुंचा था और मजदूर बुलाकर ज़मीन की साफ़- सफाई करनी शुरू कर दी। तभी दूसरे पक्ष के लोग ने विरोध किया । इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद – मारपीट हो गई। इसके बाद भी मजदूरों ने काम नहीं रोका। तब दूसरे पक्ष के बुजुर्ग ने महिला पर बंदूक तन दी और उन्हें वहां से जाने को कहा। महिला और मज़दूर वहां से नहीं गये तोह कारोबारी सरदार हरदयाल सिंह ने हवा में एक गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग की 12 बोर की लाइसेंसी बन्दूक को भी जब्त कर लिया है। दरअसल, राजातालाब रवि नगर में 2242 वर्गफीट ज़मीन को लेकर कारोबारी सरदार हरदयाल सिंह और मो तबरेज़ के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष ज़मीन पर अपना – अपना दावा कर रहे है।

See also  नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाए गए रायपुर के तिवारी दंपती, 23 को लौटेंगे मुंबई...