जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो रवि भगत की उपस्थिति में सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने अविनाश श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस जीत में भारतीय जनता युवा मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, भाजयूमो ने पूरे निष्ठा के साथ मेहनत और कर्मठता से कांग्रेस सरकार के विरोध में निरंतर आवाज बुलंद करते हुए कांग्रेस सरकार का किला को ध्वस्त करने के लिए प्रशंसा किया।
इस सम्मान के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कार्यकताओं के पराक्रम और निष्ठा पूर्वक कार्य करने व छत्तीसगढ़ की जनता के आश्रीवाद व समर्थन से पुनः भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में जनता को सेवा करने हेतु सत्ता में आई है। यह सम्मान उन सभी कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित है।
अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव सेमी फाइनल के तरह था अब आगामी लोकसभा चुनाव फाइनल मैच की तरह होगा जिसमे पुनः केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की जीत होना तय है। अविनाश ने कहा कि इस बार बस्तर लोकसभा सीट जीत कर हम सभी आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।





