अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

टीएस सिंहदेव की जगह अब रविंद्र चौबे होंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम। रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बदलाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके मुताबिक सिंहदेव के पास अब स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जीएसटी और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी होगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अब कृषि मंत्री रविंद्र चौबे संभालेंगे।

See also  HMPV वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट