अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

ट्रेन के नल में गंदा पानी देखकर भड़के यात्री

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिलासपुर। इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस के एक कोच में पानी की जगह कीचड़ निकल रहा था। यात्रियों ने जब हाथ धोने के लिए नल खोला तो पानी की स्थिति देखकर दंग रह। वह हैरान थे भारतीय रेलवे की ट्रेनों की स्थिति इतनी बदत्तर कैसे हो गई। भोपाल से लेकर बिलासपुर तक इस तरह नल से पानी निकल रहा था। इस बीच अलग- अलग स्टेशनों में सूचना भी दी गई। पर किसी भी स्टेशन में उनकी परेशानी नहीं समझी गई। बिलासपुर में समस्या दूर करने का प्रयास तो किया गया, पर कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ट्रेन रवाना हो गई। इससे पहले यात्रियों ने जमकर हंगामा भी मचाया।

इंदौर से पुरी जाने वाली या ट्रेन सुबह सुबह आठ बजे के करीब बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आकर खड़ी हुई। इस बीच एक कोच बी- 06 में यात्री हंगामा कर रहे थे। इसी कोच में बिलासपुर के यात्री चढ़े। यात्रियों का हंगामा देख उन्होंने पूछा तब यात्रियों ने बिना कुछ बोले सीधे नल टोंटी खोली। जिसे देखकर यात्री हैरान रह गए। दरअसल नल कीचड़ युक्त पानी निकल रहा था। भोपाल से लेकर बिलासपुर तक इसकी सूचना दी गई। कहीं भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। यात्री बिलासपुर के होने के कारण तत्काल स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे। उन्हें इसके बारे में जानकारी दी।

See also  छत्तीसगढ़ : अरपा सदा बहती रहे यह हम सबके लिये बेहद जरूरी : श्री भूपेश बघेल