अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ हादसा

ठेकेदार के यार्ड में लगी भीषण आग, रेल ट्रैक निर्माण सामग्री जलकर राख

मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते यार्ड में रखी निर्माण सामग्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के समय मौके पर फायर ब्रिगेड की कोई टीम मौजूद नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाने में दिक्कतें हो रही। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के कर्मचारी खुद ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचकर मदद किए।

घटना से रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा कि लगभग 1 करोड़ का रबर पेड जलकर खाक हो गया है।

रेल यार्ड में रखा सामान SIL कंस्ट्रक्शन कंपनी जयपुर का बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। गौरेला पुलिस और RPF मौके पर मौजूद हैं।

See also  राष्ट्रीय एकता शिविर : उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल युवाओं को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है