अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ हादसा

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बस स्टॉप पर खड़े ग्रामीण हादसे का शिकार, 1 मृत, मां-बेटी घायल

जानकारी के मुताबिक, MG Hector काफी स्पीड से आ रही थी. बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था. उसने कार से नियंत्रण खो दिया और ग्रामीणों को रौंद दिया. घटना के बाद कार सड़क किनारे पलट गई और मौके पर स्थानीय निवासी पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने कार ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाइश देकर शांत करवाया, फिर आरोपी चालक और घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया.

फिलहाल गंभीर घायल मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. पेंड्रा थाना और यातायात पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जुटी है.

See also  विष्णुदेव साय ने ढोलक बजाया, मैनपाट में खूब नाचे सांसद, मंत्री और विधायक