अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़ जानिए

थार में चाकू लहरा रहे थे नशेड़ी युवक, पुलिस ने हथियार के साथ 3 को पकड़ा

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को सूचना मिली कि थार में सवार तीन युवक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर भाग रहे हैं। पुलिस ने आसमा सिटी फेस-2, मेन्ड्रा रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी थार गाड़ी छोड़कर हाथों में धारदार लोहे के चाकू लहराते हुए भागने लगे। पुलिस ने उन्हे दौड़ाकर पकड़ लिया। जांच में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।

पकड़े गए आराेपी

गिरफ्तार आरोपियों में ईशांत सिंह मंडलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24) निवासी रामा लाइफ सकरी, शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33) निवासी कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी और राहुल तिवारी (26) निवासी उस्लापुर थाना सकरी शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

See also  सामाजिक और धार्मिक सेवाएं देने में गोधा परिवार कोहिनूर से कम नहीं