अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन फ़ूड

धान बेचने किसानों के पास अभी भी समय

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक के धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष आज दिनांक तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 147 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। इसी बीच डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक मौका किसानों को हमारी सरकार ने दी है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों के लिए एक अहम मौका प्रदान किया है, जिसमें वे अभी भी टोकन कटाकर अपनी धान बेच सकते हैं। डिप्टी CM ने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों को जल्दी ही अंतर की राशि मिल जाएगी। अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार ने धान खरीदी प्रक्रिया को किसान-friendly बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो किसान अब तक अपनी धान नहीं बेच पाए हैं, वे टोकन कटाकर अपनी फसल को बेच सकते हैं। उन्होंने किसानों को यह कहा कि जल्द ही उनके खाता में अंतर की राशि भी पहुंच जाएगी।

 

See also  छत्तीसगढ़ : हेलमेट पहनने वालों को एसपी ने दिए गुलाब, बाकी को यमराज से मिले फूल...