अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अन्य देश

नदी की गहरी खाई में गिरी जवानों से भरी बस, 7 सैनिक शहीद, कई सोलजर जख्मी

लद्दाख l लद्दाख से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है l 26 जवानों से भरी बस नदी में जा गिरी है l भीषण हादसे में सेना के 7 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई जवान घायल बताए जा रहे हैं l  मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है l वहीं हादसे में 7 जवानों की मौत से परिवार में मातम छा गया है l गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है, उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है l सेना की बस किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है l

इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी l मिली जानकारी के मुताबिक 26 सैनिकों का एक ग्रुप प्रतापपुर में ट्रांजिट कैंप से आगे की ओर बढ़ रहा था, तभी सुबह लगभग 9 बजे थोइस से 25 किमी दूर जवानों से भरी गाड़ी सड़क से फिसल गई l मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी लगभग 50-60 फीट नीचे श्योक नदी में गिर गई l गाड़ी में मौजूद सभी सैनिक घायल हो गए l कुल 26 जवानों को प्रतापपुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया l

See also  लखीमपुर केस: पड़ोसी छोटू ने लड़कियों से करवाई थी सोहेल-जुनैद की दोस्ती, रेप के बाद सबूत मिटाने के लिए हत्या