अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया कार्यभार ग्रहण

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोंडागांव। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पन्ना वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कोंडागांव जिले की 10वीं कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी में पदस्थ थीं। पूर्व में वे जिला पंचायत कोंडागांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।
पद्म पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 के पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। ये पुरस्कार साहित्य, संस्कृति, कला सहित अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।
योग्य और पात्र व्यक्तियों के नामांकन ऑनलाईन पोर्टलhttps://awards.gov.in/के माध्यम से 31 जुलाई 2025 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे हुए प्रस्ताव 14 जुलाई 2025 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नया रायपुर (अटल नगर), छत्तीसगढ़ को प्रेषित किए जा सकते हैं। संबंधित विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

See also  रायपुर : पुलिस और प्रशासन बेखबर, शहर में चल रहे 500 अवैध हॉस्टल...