अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

नशे का बड़ा खेल बेनकाब: रेलवे स्टेशन के बाहर युवक से 80 लाख की कोकीन जब्त

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार किस कदर फैल रहा है, इसका नमूना रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला, जहां एक युवक के पास से पुलिस ने 16.56 ग्राम कोकीन जब्त किया. जब्त कोकीन की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से स्टेशन के बाहर एक युवक के नशे की सामग्री बेचने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर संदेही को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास 16.56 ग्राम कोकीन मिली. मामले में गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि नए साल के जश्न के लिए युवक कोकीन खपाने लाया था.

See also  Petrol-Diesel Price: छत्तीसगढ़ में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट