NDPS मामलों में एंड टू एंड एक्शन
गठित की गई टीम को पूरी तरह गांजा, नशीली दवा समेत नशे के बड़े नेटवर्क और गिरोह की सूचना संकलन और प्रभावी कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है. एनडीपीएस के मामलों में टीम एंड टू एंड कार्रवाई करेगी. बड़ी कार्रवाई के दायरे में आने वाले बड़े तस्कर, सप्लायर और स्थानीय स्तर पर उसे नशा की खेप खपाने वालों की आय आदि की भी जानकारी टीम स्वयं जुटाएगी. इसके लिए टीम को नारकोटिक्स एक्ट के तहत सभी अधिकार दिए गए हैं.
बता दें एसएसपी रजनेश सिंह के बिलासपुर की कमान संभालने के बाद जिले में नशीली दवा के किंग-पिंग सुच्चा सिंह, ट्रेनों में गांजा पकड़ कर पूरे देश में सप्लाई करने वाले जीआरपी के जवान, गांजा व अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है. छत्तीसगढ़ से बिलासपुर एनडीपीएस के मामलों में संपत्ति जब्त करने के मामले में पहले नंबर पर है. अब तक पुलिस ने 19 से ज्यादा आरोपियों के 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है.
ANF में किन्हें किया गया शामिल
एसएसपी द्वारा जारी आदेश से बनी टीम में टीआई अनिल अग्रवाल, एसआई कमलेश बंजारे, हेड कांस्टेबल देवमुन सिंह पुहूप, आतिश पारिक, आरक्षक अविनाश कश्यप, अभिजीत डाहिरे, प्रेमलाल सूर्यवंशी, रविशंकर यादव, निखिल राव जाधव को शामिल किया गया है.






