अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा होंगे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 29वें चीफ जस्टिस

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मध्य प्रदेश : न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने सोमवार को आधिकारिक सूचना जारी की। मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के सेवानिवृत्त होने के कारण, वे 24 मई 2025 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। न्यायमूर्ति सचदेवा को इस भूमिका का अनुभव है क्योंकि उन्होंने 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया था। 30 मई 2024 को उनका दिल्ली उच्च न्यायालय से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरण हुआ था।

  • जून 1995 में सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में योग्य घोषित हुए।
  • 17 अप्रैल 2013 से दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत और 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश बने।
  • 31 मई 2024 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। 
See also  आज से भागवत कथा, पहले निकली कलश यात्रा