अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जिलों से

पंचायत के आरक्षण पर रोक, नया आदेश जल्द जारी किया जायेगा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर:  स्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण अब 19 दिसंबर को नहीं होगा। सोमवार को राज्य शासन ने आदेश जारी कर आरक्षण की प्रक्रिया को रोक दिया है। नया आदेश जल्द जारी किया जाएगा। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा के हस्ताक्षर से सोमवार को आदेश जारी हुआ है। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 19 दिसंबर को कलेक्टोरेट स्तिथ रेडक्रॉस भवन में आरक्षण होना था। नए आदेश में इस पुराने आदेश को अपरिहार्य कारण बताते हुए निरस्त कर दिया गया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- यह लो, अब विष्णु के कुशासन में धान खरीदी में बड़ी विफलता के बाद अब पंचायत चुनाव भगवन भरोसे है।

See also  शहीद दिवस पर मौन धारण कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि