अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में रहने वाली घुमक्कड़ प्रजाति की 25 साल की गुड्डी बाई ने आज तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत खमरिया गांव के पावर हाउस के पास बने किसान के खेत के कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
इस पूरे मामले में मृतिका की मां ने बताया कि गुड्डी की शादी पांच साल पहले हुई थी,लेकिन शादी के बाद से ही गुड्डी का पति उसे बहुत परेशान करता था और अपने पति की प्रताड़ना से आज कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी हैं. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और जांच के बाद ही यह तय होगा कि आखिर गुड्डी ने आत्महत्या क्यों की।






