अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

प्रदेश प्रशासन मध्यप्रदेश

पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघिन का एक शावक लापता

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 के एक शावक के लापता होने से हड़कंप मच गया है। 4 बच्चों के साथ नजर आने वाली बाघिन अब 3 बच्चों के साथ नजर आ रही है। शावक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद फील्ड डायरेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है। फिलहाल हाथियों का दल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शावक की तलाश में जुट गया है।
बाघिन पी-141 ने चौथी बार चार शावकों को जन्म दिया है। चारों की उम्र करीब 7 से 8 माह है। जिन्हें रोजाना पर्यटकों ने अपनी मां के साथ खेलते हुए देखा था। एक शावक पिछले एक माह से लापता बताया जा रहा है।
पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद हाथियों का दल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शावक की तलाश में जुट गया है। अभी तक शावक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फील्ड डायरेक्टर का कहना है, ‘कभी-कभी बाघिन अपने शावकों को भी खा जाती है।’ यह एक सामान्य प्रक्रिया है। फिलहाल जानकार महावतों की मदद से शावक की तलाश जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक बाघिन अपने शावकों के साथ करीब दो साल तक रहती है। ऐसे में कई बार दूसरा बाघ उसके शावकों को मार देता है, ताकि बाघिन उसके साथ संभोग के लिए तैयार हो जाए। पन्ना टाइगर रिजर्व कभी बाघों की कमी से जूझ रहा था, लेकिन अब यहां पर्याप्त बाघ हैं। इस टाइगर रिजर्व में करीब 90 बाघ हैं।

 
 
 

See also  महतारी वंदन योजना, नए साल पर 11वीं किस्त की राशि जारी