अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

पाक रक्षा मंत्री के विवादित बयान से मचा बवाल, दबाव में आकर पोस्ट डिलीट

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : पाकिस्तान और उसके नेताओं को इंजरनेशनल बेइज्जती कराने की आदत पड़ गई है। पाकिस्तान के हुक्मरानों को, जबतक बेइज्जती नहीं होती है, उनका खाना हजम नहीं होता है। अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भ्रम फैलाने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) की जमकर बेइज्जती हुई। अब पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने खुद का छीछालेदर (फजीहत/बेइज्जती) करवाई है। दरअसल अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर आज इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता से पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल को लेकर विवादित पोस्ट कर दिया। इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के कार्यालय से मिली कड़ी फटकार के बाद ख्वाजा आसिफ को अपने एक्स हैंडल से इजराइल विरोधी पोस्ट डिलीट करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ख्वाजा आसिफ ने बैठे-बैठाए खुद ही इंटरनेशनल बेइज्जती करवा ली।

दरअसल इजराइल और पाकिस्तान के बीच विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल पर लेबनान में नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए विवादित पोस्ट किया।

आसिफ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- इजराइल कैंसर की तरह है, इस देश को बनाने वाले नरक में जलें। उन्होंने लिका कि- इजराइल बुराई का प्रतीक है और मानवता के लिए अभिशाप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, वहीं लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजराइल निर्दोषों को मार रहा है, पहले गाजा में, फिर ईरान में और अब लेबनान में। मेरी दुआ है कि जिन लोगों ने इस देश को बनाया वे नरक में जलें।

पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री ख्वाजा आसिफ इस पोस्ट पर तुरंत इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कार्यालय एक्टिव हुआ। इजराइल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने आसिफ के बयान को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान इजराइल को खत्म करने की मांग जैसा है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, खासकर उस देश से जो खुद को शांति वार्ता का मध्यस्थ बता रहा हो। नेतन्याहू के कार्यालय से मिली कड़ी फटकार के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को अपने एक्स हैंडल से इजरायल विरोधी पोस्ट डिलीट करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

See also  पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 4 और मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 11 हुई

इस घटना को पाकिस्तान के एक कूटनीतिक सरेंडर के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने एक पोस्ट में इजरायल को ‘मानवता के लिए अभिशाप’ बताया था। इस बयान पर इजरायल ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तीखी प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान की उस छवि को नुकसान पहुंचाया है, जिसमें वह खुद को एक जिम्मेदार शांतिदूत साबित करने की कोशिश कर रहा था।

अमेरिकी डेलिगेशन आज इस्लामाबाद पहुंचेगा

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शनिवार को इस्लामाबाद के आलीशान होटल सेरेना में होगी। इसके लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज यानी शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचेगा, जबकि ईरानी डेलिगेशन पहले ही पहुंच चुका है। इस बैठक में अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस टीम का नेतृत्व करेंगे। ईरानी मीडिया के अनुसार संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।