
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि रविवार की शाम बंधवापारा निवासी हिमांशु चंहादे (21) और देवरी खुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (21) अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ खमतराई स्थित अमहा तालाब के पास घूमने गए थे। वहां युवकों ने शराब पी। शराब पीने के दौरान एक युवक बाइक पर बैठकर तालाब का चक्कर लगा रहा था, लेकिन बाइक अनियंत्रित होने से वह तालाब में गिर गया। वह किसी तरह बाहर निकल गया। इसके बाद युवकों ने फिर से शराब पी और तालाब में नहाने लगे। इस दौरान तीन युवक पानी में गिर गए, जिनमें से एक को साथी बाहर निकालने में सफल रहे, जबकि हिमांशु और शिवम गहरे पानी में चले गए।

हादसे की सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रकृति ध्रुव मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया। शव निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।






