पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ से गुजरती पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
Anaadi News
Posted on

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर: उधना (गुजरात) से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच छत्तीसगढ़ की पहली नॉन-एसी स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से चल रही है। ब्रह्मपुर से पीएम मोदी और उधना से रेल मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 5 अक्टूबर से यह नियमित सेवा में चलेगी और बुकिंग शुरू हो गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन आम आदमी को किफायती किराए पर आधुनिक सुविधाओं वाली यात्रा का अनुभव देगी। उधना से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, टिटलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम और पालासा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियतें
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| यात्री सुविधाएं | |
| अग्निरोधी सीटें | बर्थ, यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी चार्जिंग पॉइंट, स्नैक ट्रे, एलईडी लाइटिंग, रेडियम स्ट्रिप्स। |
| टॉयलेट | नॉन-एसी एलएचबी कोचों में मॉड्यूलर टॉयलेट, वैक्यूम सिस्टम, परफ्यूम डिस्पेंसर, मॉड्यूलर डिजाइन, पानी सेंसर। |
| पेंट्री कार | कॉम्बी ओवन, इंडक्शन प्लेट और वोक से लैस। इलेक्ट्रिक रूम में अग्नि-निरोधक व्यवस्था। |
| सुरक्षा | |
| सुरक्षा सुविधाएं | सभी डिब्बों में CCTV, एलईडी गंतव्य बोर्ड, आपातकालीन सुविधाएं, EP आधारित ब्रेक सिस्टम। |
| कोच संरचना | |
| कोच डिज़ाइन | 22 कोच: स्लीपर, जनरल, पेंट्रीकार, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल कोच, प्रत्येक बर्थ तक सुरक्षित सीढ़ी। |
| क्षमता व गति | 1800 यात्री बैठने की क्षमता, 130 किमी/घंटा स्पीड, दोनों सिरों पर WAP-5 इंजन, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम। |
| डिज़ाइन विशेषताएं | सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, झटके-रहित यात्रा, सीलबंद गैंगवे, एल्युमीनियम इंटीरियर, उन्नत यात्री सुविधाएं। |





