अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

खेल

पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को बधाई दी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, स्पोर्ट्स : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को नया रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड बनाने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

उन्होंने कहा, “यह उनके अथक परिश्रम, समर्पण, अनुशासन और जुनून का पुरस्कार है। मैं उत्साहित हूं और उन पर गर्व करता हूं।”भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने कतर के दोहा में डायमंड लीग एथलेटिक्स के 16वें सीजन में 90.23 मीटर भाला फेंककर नया रिकॉर्ड बनाया।

इसके साथ ही नीरज चोपड़ा यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे एशियाई और कुल मिलाकर 25वें खिलाड़ी बन गए। इसके बाद उनकी तारीफों और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

See also  विश्वकप में भारत की हार से नाराज वीरेंद्र सहवाग, बोले- अगले विश्वकप में 2-3 चेहरे नजर नहीं आने चाहिए