अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

विदेश

पुतिन को घेरने के लिए नाटो का बड़ा दांव, स्वीडन और फिनलैंड को मिलेगी फास्ट-ट्रैक मेंबरशिप

रूस-यूक्रेन युद्ध को 80 से ज्यादा दिन गुजर चुके हैं। इतना वक्त गुजरने के बाद भी जंग की तपिश कम होती नजर नहीं आ रही है। पश्चिमी देश रूस को घेरने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी क्रम में नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन, यानी NATO मेंबरशिप का विस्तार किया जा रहा है।

रविवार को NATO हेड जेम्स स्टेलबर्ग ने कहा कि वो स्वीडन और फिनलैंड को फास्ट-ट्रैक मेंबरशिप देंगे। इससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर दबाव बढ़ेगा। जेम्स स्टेलबर्ग का कहना है कि पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन हार जाए, NATO को नीचा देखना पड़े, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में फूट पड़ जाए। इन सबके बाद भी यूक्रेन खड़ा है, NATO पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है, यूरोप और उत्तरी अमेरिका मजबूती से एकजुट हैं।

रूस-यूक्रेन जंग के प्रमुख अपडेट्स…

  • यूक्रेन की वायु सेना ने 15 मई को 11 रूसी हवाई ठिकानों को नष्ट किया गया।
  • यूक्रेन की सेना ने पिछले 24 घंटों में 17 रूसी हमलों को नाकाम किया है।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा जल्द ही कीव में US एबैंसी जल्द काम शुरू करेगी।

आज NATO के लिए अप्लाय करेगा फिनलैंड
दूसरी और फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन का कहना है कि उनका देश आज NATO मेंबरशिप के लिए अप्लाई करेगा। यह एक ऐतिहासिक दिन है। सना मारिन ने कहा- आज हम सरकार और राष्ट्रपति के सहयोग से एक महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचे हैं। हमें उम्मीद है कि संसद NATO सदस्यता के लिए आवेदन करने के फैसले को स्वीकार कर लेगी। फिनलैंड 75 सालों से सैन्य रूप से गुटनिरपेक्ष बना हुआ है।

See also  तुर्की-सीरिया में भूकंप से अब तक 21 हजार से ज्यादा मौतें