अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध देश

पुलिस ने एंबुलेंस से 168 किलो गांजा किया बरामद

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिहार: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने एक एंबुलेंस से 168 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि हरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक एंबुलेंस से सात पैकेट में 78 किलो गांजा बरामद किया।

स्ट्रेचर पर मरीज की जगह चादर से ढक कर रखा गया था गांजा

पुलिस ने एंबुलेंस चालक मुजफ्फरपुर जिले के मनिहारी थाना निवासी अरविंद ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एंबुलेंस में मरीज की जगह चादर से ढक कर गांजा रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि जब्त एंबुलेंस सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर के लिए चलाई जा रही थी। गिरफ्तार चालक द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने रक्सौल थाना पुलिस के सहयोग से रक्सौल के हरदिया से गांजा तस्कर जाकिर खान और कादिर खान के ठिकाने पर छापेमारी कर 90 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजा की कीमत 25 लाख बताई जा रही है।

 

See also  शादी का प्रलोभन देकर बनाया था शारीरिक संबंध, फरार आरोपी अब गिरफ्तार