अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजनीति

प्रेमनगर में आज सीएम विष्णुदेव साय की जनसभा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों का दौरा कर रहें हैं। सीएम साय अलग-अलग जिलों में चुनावी संबोधित कर रहें है और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में सीएम साय आज प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जनसभा को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज सबसे पहले सूरजपुर के प्रेमनगर पहुंचेंगे और यहां भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में प्रचार करते हुएजनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय न्यायधानी बिलासपुर के परसदा पहुंचेंगे और यहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साया बलौदाबाजार के गुडेलिया पहुंचेंगे और यहां भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय शाम 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे।

See also  Horoscope Today 17 July 2022: मेष, कर्क, तुला राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.