अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म व 8 लाख की ठगी, आरोपी पर केस

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिलासपुर। कोरबा की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी युवक पवन यादव ने करीब 8 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाए और फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.5 लाख रुपये नगद ले लिए। इसके बाद उसने अलग-अलग कहानियां बनाकर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर भी हड़प लिए।

महिला ने सोमवार को तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोरबा निवासी महिला की 2023 में चांपा-जांजगीर जिले के पामगढ़ निवासी पवन यादव से मैट्रिमोनियल साइट पर पहचान हुई थी। दोनों शादी करने को लेकर सहमत हुए थे। इसके बाद 2024 में दोनों की मुलाकात बिलासपुर में हुई और फिर उनकी मुलाकातें लगातार होने लगीं। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने।

आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए की मांग की। चूंकि दोनों शादी करने वाले थे, इसलिए महिला ने उस पर भरोसा कर 3.5 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद पवन यादव ने और पैसों की जरूरत बताते हुए करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने के हार, चूड़ी, चेन आदि जेवर भी ले लिए। कुछ समय बाद जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी उसे टालने लगा। बाद में उसने महिला का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

तोरवा के होटल में होती थी दोनों की मुलाकात

आरोपी महिला से मिलने कोरबा जाने के बजाय उसे हर बार बिलासपुर बुलाता था। बिलासपुर के तोरवा स्थित एक होटल में ही दोनों अक्सर रुकते थे। महिला के साथ आरोपी ने होटल में ही शारीरिक संबंध बनाए और रुपए व जेवर भी वहीं लिए। इसलिए मामले में तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ - राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कमलेश गौतम महासमुन्द जिले का किया दौरा...