अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों से मारपीट, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को कुछ लोगों ने रोककर मारपीट की। मारपीट से घायल युवक बेहोश हो गया। उसे आसपास के लोगों ने किसी तरह सिम्स पहुंचाया। सिम्स में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। घायल के पिता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले मंडेल सिंह वर्मा नगर निगम के पंप आपरेटर हैं। सोमवार की रात उनका बेटा विशाल वर्मा दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात 11.55 को उसके दोस्त दीपक ने फोन कर बताया कि विशाल सिम्स में भर्ती है।

इस पर वे सिम्स पहुंचे। सूचना पर अपने बेटे को देखने के लिए वे सिम्स पहुंचे। घायल ने अपने पिता को बताया कि सोमवार की रात वह अपने मामा परमेश्वर के साथ परिचित का जन्मदिन मनाने के लिए गए थे। वहां से लौटकर वे अपने घर की ओर आ रहे थे। धुरीपारा के पास पूर्व परिचित अर्पण, ज्ञानेश्वर व उसके साथी मिले।


उन्होंने पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने विशाल की डंडे और मुक्के से पिटाई की। मारपीट से विशाल बेहोश हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने विशाल को नेहरू चौक तक पहुंचाया। नेहरू चौक के पास होश आने पर विशाल ने अपने दोस्त नयन को फोन कर बुलाया। नयन ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

See also  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवनिर्मित पुष्करणा ब्राम्हण सभा सदन का किया लोकार्पण

इसके बाद उसने दोस्तों को बुला लिया। पंप आपरेटर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।