अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

बस्तरिया गाने पर झूमे DRG जवान, आज सुकमा में मिली है बड़ी सफलता


अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, सुकमा
. कोंटा के भेज्जी इलाके में आज सुबह-सुबह हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देकर जवानों की पूरी टीम सुरक्षित कैम्प वापस लौट आई है. इस ऑपरेशन में मिली सफलता के बाद जवानों ने बस्तरिया गाने पर जमकर डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि गुरुवार को ओडिशा के रास्ते बड़ी संख्या में नक्सलियों के छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद DRG की टीम नक्सलियों के घेराबंदी के लिए रवाना हुई थी. शुक्रवार को सुबह सुबह कोंटा के भेज्जी इलाके में नक्सलियों की मुठभेड़ DRG के जवानों के साथ हुई, जिसमें जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इलाके में फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है.

See also  Horoscope Today 05 July : मिथुन, कर्क और तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके, व्यापार में तरक्की के योग