अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

बस स्टैंड दुकानों में चोरी, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला।

बस स्टैंड के दुकानों में चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बलरामपुर। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके को निशाना बनाया। उन्होंने दो दुकानों और दो ठेले के ताले तोड़कर सामान और नकदी चोरी की। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच हुई। बस स्टैंड क्षेत्र की एक मोबाइल दुकान और जनरल स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। पास में खड़े दो खाद्य ठेले भी सुरक्षित नहीं रहे, वहां से भी खाने-पीने का सामान और नकदी चोरी हुई। दुकानदारों को चोरी की जानकारी सुबह हुई, जब वे अपनी दुकानें और ठेले खोलने पहुंचे। ताले टूटे और सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाकर कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

See also  ललित जयसिंह बने चेंबर के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, अब्दुल गफ्फार मेमन ने दी बधाई