बहू से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,बिलासपुर बिल्हा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल दाखिल कराया गया है।
बिल्हा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बिल्हा थाने में छेड़छाड़ की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसके परिवार के लोग काम पर गए थे। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। तभी वहां पर बरतोरी में रहने वाला दूर के रिश्ते का जेठ सुरेश डहरिया(44) आया।
उसने रिश्ते की बहू को अकेली देख छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसने अपनी बहू को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर वह मोबाइल लेकर भाग निकला। महिला ने स्वजन के आने पर घटना की जानकारी दी। साथ ही बिल्हा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से महिला का मोबाइल जब्त कर पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।