अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। सुरक्षाबलों के हाथों बीते गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। ओडिशा के कोरापुट जिले के बैपारीगुडा पुलिस ने पेटगुडा जंगल से कुख्यात नक्सली कुंजम हिडमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से AK-47 भी बरामद किया। इसके आलावा गोला बारूद, चाकू, एक छोटी कुल्हाड़ी, वॉकी टॉकी जैसी अन्य कई सामान मिले। कुंजम हिडमा के गिरफ्तार होने पर अब गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, दक्षिण बस्तर में हिड़मा, हिड़मे बड़ा सामान्य नाम है। हिड़मा का नाम अलग-अलग घटनाओं में जोड़ा गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि, ओडिशा सीमा पर हिड़मा पकड़ा गया, यह बड़ी उपलब्धि है। जवानों की ये एक बड़ी उपलब्धि है। 2026 का संकल्प सफल होकर रहेगा।
नक्सलियों द्वारा 5 हजार किलो बारूद चुराए जाने के मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में माइंस वालों से अनौपचारिक चर्चा की गई है। वैकल्पिक उपाय उपयोग करने कहा गया है। कानूनी प्रावधान पर चिंता हो रही है। नक्सली 5 हजार किलो बारूद झारखंड क्षेत्र ले गए यह पता चला हा। गृहमंत्री ने कहा कि, ज्यादा दूर तक नक्सली इसे नहीं ले जा पाएंगे।