अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें छत्तीसगढ़

बिलासपुर , सीसीटीवी से लैस कॉलोनी में 18 लाख की चोरी,ईंट मार-मार कर कुत्ते को किया बेहोश

शहर की पॉश कॉलोनी अलका एवेन्यू के तीन मकानों में रविवार की रात चोरों ने धावा बोला। यहां रहने वाले स्पोर्ट्स ऑफिसर के घर से चोर 28 तोला सोना और 4 लाख रुपए कैश ले गए। यहां सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश नजर आए हैं। चोरों ने भीतर घुसने से पहले ईंट मारकर कुत्ते को बेहोश किया था। इसी कॉलोनी में दो अन्य मकानों का भी ताला टूटा है। हालांकि यहां से चोरी नहीं कर पाए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उसलापुर-मंगला में अलका एवेन्यू कॉलोनी है।

रविवार की रात गर्ल्स डिग्री कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सुरेश सिंह के मकान नंबर सी/22 में चोर घुसे। वे 29 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वे पोते के जन्मदिन में शामिल होने परिवार सहित रायपुर गए थे। सोमवार को सुबह 10.30 बजे घर पहुंचे और बाउंड्री के गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो मेन गेट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। वे अंदर घुसे तो बेडरूम में गए तो सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे करीब 28 तोला जेवर व चार लाख कैश गायब थे। स्पोर्ट्स ऑफिसर ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिया है। इसमें दो नकाबपोश नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वे ईंट मार-मार कर कुत्ते को पहले बेहोश किए और दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गए। चोरी की जानकारी मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम के साथ डॉग स्क्वॉड भी मौके पर गई। कॉलोनी से मिले सीसीटीवी वीडियो के जरिए पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। अलका एवेन्यू कॉलोनी में सुरक्षा के लिहाज से सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी है और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। कॉलोनी में कोर्ट के कई अफसरों के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के भी मकान हैं।

See also  विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक शुरू

 

 

 

 

 

 

 

 

क साल में 9235 केस, 21 करोड़ की प्रॉपर्टी गई

डकैती, लूट और चोरी को लेकर भास्कर ने जनवरी 2022 से दिसंबर 2023 तक के आंकड़ों की पड़ताल की तो पता चला कि पिछले एक साल के भीतर प्रदेश में लूट, चोरी व डकैती के 9235 केस हुए हैं। इनमें 21 करोड़ 23 लाख 21 हजार 231 रुपए की संपत्ति गई।

पिछले साल 3.45 करोड़ की चोरी, रिकवरी 1.05 करोड़ ही

बिलासपुर जिले से 3 करोड़ 45 लाख 32 हजार 460 चोरों के पास चले गए और केवल 1 करोड़ 5 लाख 17 हजार 125 रुपए ही बरामद हुआ। 2 करोड़ 40 लाख 15 हजार 335 रुपए बरामद नहीं हो सका। संपत्ति संबंधी अपराध में रिकवरी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

रेल कर्मी के पड़ोसी के घर में भी घुसे चोर

दूसरी एफआईआर कॉलोनी में मकान नंबर सी-12 निवासी अभिजीत वर्मा (46 वर्ष) ने लिखाई है। वे रेलकर्मी हैं। चोर उनके पड़ोसी आकाश सिंह के मकान नंबर सी-13 में घुसे। वे पिछले हफ्ते परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं। अभी तक नहीं लौटे हैं। सोमवार 31 जुलाई की सुबह 6.30 बजे आकाश सिंह की केयर टेकर रोज की तरह कुत्ते की देखरेख करने पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ था। सुनीता साकत ने घर आकर अभिजीत के पिता को जानकारी दी। पिता ने अभिजीत को बताया तो पड़ोस के अन्य लोगों को लेकर वे आकाश सिंह के घर गए। घर का ताला टूटा हुआ था, लेकिन सामान सही-सलामत थे। उन्होंने आकाश सिंह को खबर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एक अन्य मकान में भी ताला टूटने की खबर है, लेकिन वहां भी सामान चोरी नहीं हुआ है।

See also  बीजापुर में नक्सल वारदात, दो युवकों की मौत

चार साल में 17.83 करोड़ रुपए की चोरी-डकैती, 175 केस पेंडिंग

जिले में पिछले चार सालों में 17.83 करोड़ की चोरी, डकैती और लूट की घटनाएं हुई हैं। 2019 से 2022 के बीच जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और डकैती के 2402 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से 175 मामले अभी भी अनसुलझे हैं। पुलिस ने केस नहीं सुलझने पर 914 मामले को खत्म कर दिया और 2 में कोर्ट में खारिज पेश कर दिया है।

एक्सपर्ट व्यू- चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

  • इन्वेस्टिगेशन अफसरों को ट्रेनिंग की जरूरत
  • मकान में घुसने से पहले पत्थर मार कुत्ते को बेहोश किया।
  • पॉश कालोनी में 3 मकानों के ताले टूटे
  • अल्का एवेन्यू की घटना – दो अन्य मकानों में भी चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो नकाबपोश​​​​​​​
  • स्पोर्ट्स अफसर के मेन गेट का ताला तोड़ते चोर ।