अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

बीजेपी विधायक दल की बैठक 18 जून को

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 18 जून 2025 को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी विधायकों को सूचना जारी कर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इनमें अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रांत संगठन मंत्री पवन साय शामिल हैं।

इस बैठक में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही विधायकों के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा की जा सकती है।

See also  रायपुर: आज 4 इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.