अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य हादसा

बैडमिंटन खेलते वक्त कारोबारी कोर्ट में गिरे; हार्ट अटैक से मौत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। कारोबारी अमृत बजाज रोजाना बैडमिंटन खेलने अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड जाया करते थे. अन्य दिनों की तरह ग्राउंड में सोमवार को भी बैडमिंटन खेल रहे थे, लेकिन खेलते-खेलते वे ऐसे गिरे की दोबारा उठ नहीं पाए. हार्ट अटैक से हुई मौत ने परिवार के साथ दोस्तों को भी झकझोर दिया है. इस घटना की वीडियो वायरल हो रहा है.

ईदगाह भाठा निवासी कारोबारी अमृत बजाज के बारे में दोस्तों ने बताया कि रोजाना कोर्ट में बैडमिंटन खेलने आया करते थे. अन्य दिनों की तरह वे सोमवार को भी बैडमिंटन खेलने कोर्ट आए थे. खेल के दौरान उन्होंने शॉट मारा, और जब शटल गिर गया तो उसे उठाने गए. इस दौरान वे अचानक से गिरे. पहले पहल को साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब हरकत नहीं दिखी तो कोर्ट में मौजूद अन्य लोग उन्हें उठाने पहुंचे.

हालत देखकर उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हार्ट अटैक से हुई यह मौत न केवल परिजनों के लिए बल्कि दोस्तों के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं रही. बताया गया कि 57 वर्षीय अमृत बजाज शुगर पेशेंट थे. उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया.

क्या होता है हार्ट अटैक?

अमृत बजाज की मौत ने एक बार फिर से हार्ट की देश में बढ़ती समस्या की ओर ध्यान खींचा है. दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है. 40% तक ब्लॉकेज ज्यादा प्रॉब्लम नहीं करता। जब ये ब्लॉकेज 70% से ज्यादा बढ़ जाता है तो हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है, और जब अचानक ब्लड की पंपिंग बंद हो जाए तो उसे हार्ट अटैक कहते हैं.

See also  मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का किया वर्चुअल भूमिपूजन