अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

बोगस धान खरीदी मामला: 46 लाख से ज्यादा का धान कम मिला, किसानों ने केंद्र प्रमुख पर आरोप लगाए।

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, CG News: रमेश सिन्हा, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोगस धान खरीदी का मामला सामने आया है। पिथौरा ब्लॉक के सागुनढ़ाप धान खरीदी केंद्र में 2024-25 खरीफ सीजन में 1514.40 क्विंटल धान की गड़बड़ी हुई। घोटाला उजागर होने पर किसानों ने केंद्र के अध्यक्ष, प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, करीब एक सप्ताह पहले सागुनढ़ाप ग्रामीण सेवा सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 1274) में किसान सभा हुई। किसानों ने खरीदी केंद्र के आय-व्यय और धान खरीदी के दस्तावेज जांचे और इस दौरान लगभग 46.94 लाख रुपए की धान की कमी पाई गई।

See also  अधिकारी के गनमैन का AK-47 चोरी, जिंदा कारतूस भी ले उड़ा चोर