अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश राजनीति

भाजपा को एक सप्ताह के भीतर मिल जाएगा अपना अध्यक्ष, हेमंत दौड़ में आगे

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मध्य प्रदेश : भाजपा को एक सप्ताह के भीतर प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो सकती है। नए अध्यक्ष की घोषणा दो जुलाई को होगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जो प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी भी हैं, चुनाव प्रक्रिया पूरी कराएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फैसला होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पिछले साढ़े पांच साल से इस पद पर हैं। जनवरी में जिला इकाई अध्यक्षों के चुनाव के बाद सभी को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का इंतजार था।

See also  CM अरविंद केजरीवाल की ‘आजादी’ खत्मः 21 दिन बाद आज फिर जाएंगे तिहाड़ जेल, 3 बजे घर से निकलेंगे, सरेंडर से पहले का एक-एक प्लान जानें