India will test hydrogen bomb: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पाकिस्तान के परमाणु बम (Pakistan nuclear bomb) परीक्षण को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट कर रहा है। इसके कारण ही अफगानिस्तान और पाक में भूकंप के झटके लग रहे हैं। ट्रंप के इस दावे ने भारत में भी जोश भर दिया है। खबर है कि भारत भी अब बम का टेस्ट करने जा रहा है। हालांकि भारत परमाणु बम का नहीं बल्कि ‘बमों का बाप’ कहे जाने वाले हाइड्रोजन बम का टेस्ट करने का प्लान तैयार कर रहा है। इस खबर के बाद पाकिस्तान दहशत में आ गया है।