‘भारत 20 साल में बन सकता है विकसित देश’, पूर्व RBI गवर्नर ने अर्थव्यवस्था को लेकर बताया पूरा प्लान
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर सी रंगराजन शनिवार को ‘ICFAI फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन’ के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय की मौजूदा अर्थव्यवस्था और भविष्य में उसकी स्थिति के बारे में खुलकर बात की। सी रंगराजन के मुताबिक अभी भारत का लक्ष्य 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का है, जो एक शॉर्ट टर्म एस्पिरेशनल गोल है। इसके बाद भी हमारा देश मिडिल इनकम वाले देश के रूप में जाना जाएगा, क्योंकि यहां प्रति व्यक्ति आय 3472 अमेरिकी डॉलर होगी। उनके मुताबिक भारत दो दशक में यानी 20 साल में विकसित देश बन जाएगा। इसके लिए 8-9 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल करनी होगी।
सी रंगराजन के मुताबिक भारत में प्रति व्यक्ति आय कम से कम 13,205 अमेरिकी डॉलर होनी चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अर्थव्यवस्था को 8 से 9 प्रतिशत के बीच मजबूत वृद्धि बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुल उत्पादन स्तर पर भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ये अपने आप में एक प्रभावशाली उपलब्धि है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में आईएमएफ के अनुसार भारत का स्थान 197 देशों में 142वां है। ऐसे में इसमें सुधार की जरूरत है।
आईएमएफ के अनुसार भारत का स्थान 197 देशों में 142वां है। ऐसे में इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के नीति निर्माताओं का तत्काल ध्यान अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाने पर होना चाहिए। 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की उपलब्धि एक अच्छा शॉर्ट टर्म एस्पिरेशनल गोल है। इसमें 9 प्रतिशत की सतत वृद्धि के लिए कम से कम पांच साल लगेंगे। फिर भी इसके अंत में भारत की प्रति व्यक्ति आय केवल 3472 अमेरिकी डॉलर होगी और हम तब भी एक निम्न मध्यम आय वाले देश के रूप में जाने जाएंगे। हमें इस प्रकार एक लंबा रास्ता तय करना है। ये केवल दिखाता है कि हमें निश्चित रूप से तेजी से दौड़ने की जरूरत है।
स्पष्ट रोडमैप की जरूरत पूर्व आरबीआई गवर्नर के मुताबिक कोविड-19, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत के भविष्य के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने की जरूरत है। शुरूआत में विकास दर को बढ़ाकर 7 प्रतिशत करने की आवश्यकता है और फिर इसे आठ से नौ प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत पडे़गी। पिछले आंकड़ों को देखा जाए तो भारत एक वर्ष में इस तरह की विकास दर प्राप्त कर सकता है।





