अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

भालुओं का झुंड टूट पड़े युवक पर, युवक की हालत नाजुक

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, चारामा। कांकेर में भालुओं का आतंक जारी है. चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में आज सुबह फिर से मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया. इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों भालुओं ने मिलकर उसकी खोपड़ी तक खोल दी. ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.
कांकेर वन मंडल से लगातार भालू के हमलों की खबर सामने आते रहती है. दो दिन पहले भी डोगरकट्टा गांव में भालू के हमले से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो चुके हैं

See also  देश के हर नागरिक के सपनों को पूरा करने वाला बजट है: CM साय