अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजनीति

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा मंडलों की लेंगे बैठक

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे है। इसी तारतम्य में वे आज 30 मार्च को रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक लेंगे।

वे कल दोपहर 2 बजे भाजपा सिविल लाइन मंडल,4 बजे सदर बाजार मंडल,6 बजे पुरानी बस्ती मंडल तथा 8 बजे लाखे नगर भाजपा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सांसद सुनील सोनी,जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल सहित वरिष्ठजन मौजूद रहेंगे।

See also  CG विधानसभा का विशेष सत्र, 4337 करोड़ से अधिक का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश