मौत के मुंह से लौटे 56 यात्री: लैंडिंग के दौरान फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया—पूरी घटना जानने के लिए पढ़ें खबर

इंजीनियरों ने शुरुआती जांच में विमान को उड़ान के लिए अयोग्य बताया। रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया है। हादसे के बाद रांची से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की अगली उड़ान प्रभावित हुई। यात्रियों का कहना था कि उन्हें देर रात तक एयरपोर्ट पर इंतजार कराया गया। स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। विमान को पहले रात 9:40 बजे ग्राउंडेड घोषित किया गया था। वहीं, घटना के बाद यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
बाद में एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि छह से सात घंटे बाद वैकल्पिक विमान से यात्रा कराई जा सकती है, लेकिन दूसरे विमान की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद यात्रियों के लिए होटल और भोजन की व्यवस्था इंडिगो एयरलाइंस की ओर से की गई।





