अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

यात्री प्रतीक्षालय में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी

दंतेवाड़ा। जिले से सनसनी खेज खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक किरंदुल बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है. मामला किरंदुल थानाक्षेत्र का है. इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. एवं लापता व्यक्तियों की सूची थानों से मंगाई गई है।

See also  छत्तीसगढ़ : ईवीएम और बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर गरमाई राजनीति