अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश विदेश

यौन शोषण आरोपी चैतन्यानंद की चैट में एयरहोस्टेस की कई फोटो और फंसाने के तरीकों का खुलासा।

छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद की चैट सामने आई, महिलाओं को वादों से करके फंसाता था, फोन में मिलीं कई एयरहोस्टेस की फोटो

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस को उसके मोबाइल से महिलाओं की चैट मिलीं, जिसमें वह वादों के जरिए उन्हें फंसाने की कोशिश करता था। फोन में कई एयरहोस्टेस और अन्य महिलाओं की सोशल मीडिया फोटो भी पाई गईं। पुलिस ने आरोपी की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सहयोगियों से मिली जानकारी से आरोपी के नेटवर्क का पूरा सच सामने आ सकता है। चैतन्यानंद पूछताछ में झूठ बोल रहा है और केवल स्पष्ट सबूत पेश किए जाने पर जवाब देता है।

आगरा से गिरफ्तार हुआ चैतन्यानंद

आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को पुलिस ने 28 सितंबर को सुबह 3:30 बजे आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए CCTV कैमरों से मुक्त सस्ते होटलों में ठहरता था। वह उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर वृंदावन और मथुरा में भी छिपा रहा। चैतन्यानंद के करीबी लोग उसके लिए होटल चुनते थे। पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और पूछताछ में झूठ बोल रहा है। वह केवल तब उत्तर देता है जब उसके सामने साक्ष्य पेश किए जाते हैं।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आरोपी की मोबाइल चैट और अन्य सबूतों की जांच जारी रहेगी, जिससे उसके आरोपित नेटवर्क और सहयोगियों का खुलासा किया जा सके।

इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं से यौन शोषण का आरोप

See also  नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, अखिलेश ने किया ट्वीट कर दी जानकारी

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर श्री शारदा इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। 4 अगस्त को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी, उस समय वह संस्थान के प्रमुख थे। 9 अगस्त को उन्हें पद से बर्खास्त किया गया था और तब से वह फरार थे। पुलिस ने उन्हें 28 सितंबर को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया। 29 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने आरोपी से इंस्टीट्यूट में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ की, उन्हें उस कमरे में ले जाया गया जहां छात्राओं को बुलाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा और सवालों के सही जवाब नहीं दे रहा है। मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है, साथ ही आरोपी की दो महिला सहयोगियों से भी पूछताछ हो रही है।

27 सितंबर को आगरा पहुंचा था चैतन्यानंद

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को 28 सितंबर को सुबह 3:30 बजे आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। होटल के रिसेप्शनिस्ट भरत ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 4 बजे होटल पहुंचे थे और उनके ठहरने के दौरान किसी से मुलाकात नहीं हुई। नाइट शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारी ने उनकी एंट्री की थी। रविवार सुबह करीब 3:30 बजे दो पुलिसकर्मी, जो खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर बताए, होटल पहुंचे। उन्होंने चैतन्यानंद से कमरे में लगभग 10 मिनट बात की और फिर उन्हें अपने साथ ले गए।