अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें छत्तीसगढ़ जिलों से

राजधानी में युवक का अपहरण कर शोषण, वीडियो से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

ऐसे हुआ युवक का अपहरण

पीड़ित युवक ने बताया कि रामानुजगंज से वह मजदूरी करने गुजरात के सूरत जा रहा था। इसके लिए वह ट्रेन पकड़ने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला और उसे जल्द बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलवा देने का विश्वास दिलाकर अपने बाइक में बैठाकर ले गया। आरोपी उसे घुमाते हुए शहर से दूर एक अज्ञात स्थान पर ले गया और एक कमरे में बंधक बना लिया।

अननेचुरल सेक्स कर बनाया वीडियो

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में ले जाकर पहले मारपीट करने लगा और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद उसने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य (अननेचुरल सेक्स) किया। साथ ही आरोपी पूरी घटना का वीडियो अपनी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने यह वीडियो पीड़ित के परिजनों को भेजा और धमकी दी कि वीडियो वायरल होने से बचाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। रकम न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देता रहा।

पीड़ित किसी तरह भागा, फिर पुलिस को दी घटना की जानकारी

इस बीच मौका पाकर पीड़ित वहां से भाग निकला और अपने गृह क्षेत्र रामानुजगंज पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को रायपुर के विधानसभा थाना भेज दिया। विधानसभा थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी, IT एक्ट के तहत अश्लील वीडियो बनाना और भेजना जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ : हेलमेट पहनने वालों को एसपी ने दिए गुलाब, बाकी को यमराज से मिले फूल...

मामले में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं और क्या कोई अन्य व्यक्ति भी उसके साथ जुड़ा है।