अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में उच्च अधिकारी के नाम

रायपुर ।  राजधानी रायपुर में कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने अपने उच्च अधिकारी से प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी का शव सोमवार को उसके घर के कमरे में मिला। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। नोट में उच्च अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है।

मृतक प्रदीप उपाध्याय रायपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था। आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी पर प्रताड़ति करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

See also  कर्रेगुट्टा पहाड़ी में जवानों ने 10 नक्सली मार गिराया