अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए हादसा

“रात के अंधेरे में हादसा, खड़ी ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन युवकों की मौत”

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से मोटरसाइकिल से अपने गांव गुजरा जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। रात होने के कारण तीनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह ही हो सकेगा।

मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान विनोद (पिता गुहराम), प्रशांत (पिता गंगाराम) और हरीश (पिता हेमंत) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

See also  सीएम विष्णुदेव साय डौंडीलोहारा में कर रहे चुनावी सभा