अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश विदेश

राफेल जेट में सवार हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, पहले सुखोई में भी कर चुकी हैं उड़ान।

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, President Droupadi Murmu in Rafale: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरी है। राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह (29 अक्टूबर) हरियाणा के अंबाला एयर फ़ोर्स स्टेशन पहुंचकर राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी। वह फ्लाइट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और टेक ऑफ से पहले हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान इस दौरान एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट में भी उड़ान भरी थी।

राष्ट्रपति सुबह 9.15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंची थीं। एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, फिर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति ने जवानों से मुलाकात कर एयरफोर्स स्टेशन की यूनिट्स का निरीक्षण भी किया।

राष्ट्रपति का हरियाणा के अंबाला से उड़ान भरने के पीछे भी एक मैसेज छिपा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस एयरबेस का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था। यहां राफेल एयरक्राफ्ट की तैनाती होती है. अंबाला में राफेल की 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरो) तैनात है। यह स्क्वाड्रन राफेल लड़ाकू विमानों के पहले बैच को संचालित करती है और हरियाणा के अंबाला वायु सेना स्टेशन पर स्थित है।

सुखोई जेट में उड़ान भर चुकीं राष्ट्रपति मुर्मू

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। मुर्मू सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी। 30 मिनट की उड़ान में राष्ट्रपति ने ब्रह्मपुत्र और तेजपुर वैली को कवर किया था। विमान ने समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और करीब 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वॉड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले राष्ट्रपति को एयरक्राफ्ट और वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया था।

See also  रेलवे कंपनी को 89 करोड़ रुपये के आर्डर मिलने पर शेयरों में उछाल