अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ मौसम

रायपुर में ठंड का कहर जारी, आने वाले समय और गिर सकता है पारा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर:  राजधानी रायपुर में शनिवार 14 दिसम्बर को मौसम साफ़ रहेगा। शुक्ष हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान पारा 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इससे ठण्ड में वृद्धि होगी। शनिवार को तापमान 13.4 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में शुक्ष हवा के कारण राजधानी में अच्छी ठण्ड महसूस हो रही है। शुक्रवार को सुबह हवा में नमी 65 फीसदी थी। यह शाम तक 38 प्रतिशत के आसपास रिकॉर्ड की गयी। हवा की रफ़्तार भी दिनभर में दो किमी प्रति घंटे की रही। इस वजह से दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा। पारा 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नार्मल से 0.6 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है की शनिवार को दिनभर मौसम साफ़ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

See also  कोरबा वनमंडल में विचरण कर रहे 61 हाथी, फसले बर्बाद हो रही