अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। समाज सेवा समिति टाटीबंध की ओर से एकता कॉलोनी, सोनडोंगरी वार्ड क्रमांक-2 में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कैंप में दृष्टि नेत्रालय टाटीबंध, रायपुर के डॉ. विनोद कुमार गेडाम और उनकी टीम शशीकांत भिवगड़े, रवीना भगत, तारा निषाद और विक्रम सिंह ने आंखों की जांच व परामर्श दिया। वहीं श्री साई केयर डायग्नोस्टिक के डॉ. राजेश शर्मा और उनकी टीम के सदस्य किशुन एवं प्रशांत तिवारी ने बीपी और शुगर की जांच की। कुल 150 लोगों ने इस शिविर में जांच कराई और लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में समिति की ओर से सभी चिकित्सकों व उनकी टीम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज सेवा समिति टाटीबंध के अध्यक्ष गुरजंट सिंह भामरा, रणजीत सिंह पनेसर, चरणजीत सिंह पनेसर, चरणजीत कौर, दर्शन कौर, मनजिंदर सिंह हुंदल, सुरजीत सिंह, सरबजीत सिंह भुल्लर, इंद्रजीत सिंह मान, नसीब सिंह गिल, अशोक कुमार खुबवानी और राजू सिंह ठाकुर सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।





